{"_id":"56fed3f44f1c1b034bf00105","slug":"bsa-at-the-police-camp-and-threatened-self-immolation-became-the-collectorate-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्मदाह की धमकी पर पुलिस छावनी बने कलेक्ट्रेट व बीएसए कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्मदाह की धमकी पर पुलिस छावनी बने कलेक्ट्रेट व बीएसए कार्यालय
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sat, 02 Apr 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में तैनात पुलिस बल।
- फोटो : अमर उजाला
परिषदीय विद्यालयों में संविदा पर तैनात अनुदेशकों ने नियमितीकरण न होने पर शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आत्मदाह करने को लेकर परिसर छावनी में तब्दील रहा। वहीं बीएसए कार्यालय पर भी पुलिस बल तैनात रहा। सख्ती के चलते एक भी अनुदेशक नजर नहीं आया।
बताते चलें कि परिषदीय विद्यालयों में जूनियर हाई स्कूल में अनुदेशकों को संविदा पद पर तैनात किया गया था। संविदा में तैनात अनुदेशक नियमितीकरण की मांग को लेकर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, मगर वहां पर उनकी मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है। इस पर समिति के पदाधिकारियों ने एक अप्रैल को जिला मुख्यालयों पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। इसको देखते हुए पुलिस महकमा गुरुवार शाम से ही सक्रिय हो गया था और अनुदेशकों की तलाश शुरू कर दी थी।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में भारी पुलिस बल लगाया गया था। साथ ही शिक्षा विभाग के खंड शिक्षा अधिकारी व एबीआरसी को उनकी पहचान के लिए लगाया गया था। कलेक्ट्रेट के अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पुलिस बल तैनात किया गया था। मगर पूरे दिन इंतजार के बाद एक भी अनुदेशक नजर नहीं आया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे ने बताया कि अगर अगली बार अनुदेशकों ने इस प्रकार की कोई चेतावनी जारी की या कानृून अपने हाथ में लेने की कोशिश की तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जाएगी। इससे उनका भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है। इसलिए सभी शांति पूर्वक अपनी मांगों को रखे।