{"_id":"5d95ed4d8ebc3e017768b8bc","slug":"brothers-get-looted-sister-dies-hardoi-news-knp517376670","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों से लूटे इलाज के रुपये, बहन ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों से लूटे इलाज के रुपये, बहन ने तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती बहन के इलाज के लिए रुपये देने जा रहे बाइक सवार भाइयों से बुधवार की देर रात संडीला कोतवाली क्षेत्र में लूट हो गई।
इधर, दोनों भाई देर से अस्पताल पहुंचे और उधर बीमार बहन ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। अतरौली कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महगवां के मजरा देवपाई निवासी गंगाप्रसाद की पुत्री माया (19) पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी।
परिजनों ने माया को उपचार के लिए संडीला के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। माया के ताऊ शिवपाल उसकी देखरेख के लिए अस्पताल में थे। बुधवार की रात माया की हालत बिगड़ गई तो चिकित्सक ने इलाज के लिए अतिरिक्त रुपये की व्यवस्था करने और लखनऊ ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
इस पर शिवपाल ने अपने पुत्र अशोक वर्मा को फोन किया। बुधवार की रात अशोक अपने चचेरे भाई रावेंद्र पुत्र गंगाप्रसाद के साथ बाइक से 14 हजार रुपये लेकर संडीला जाने के लिए गांव से निकला था। मलेहरा खदरीहार मार्ग पर खदरीहार गांव के निकट एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोशों ने तमंचे के बल पर चचेरे भाइयों को रोक लिया।
उनके 14 हजार रुपये लूट लिए, बाइक की चाभी, मोबाइल फोन और आधार कार्ड लेकर भाग निकले। किसी तरह पैदल ही अशोक वर्मा और रावेंद्र वर्मा खदरीहार गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी।
आधी रात के बाद दो बजे दोनों भाई पैदल ही संडीला अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक बहन माया ने दम तोड़ दिया। संडीला कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है, लेकिन पीड़ितों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।