फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brothers attacked with knife in dispute

विवाद में भाइयों को चाकू मारा,चार पर रिपोर्ट

Thu, 21 Oct 2021 08:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
Brothers attacked with knife in dispute
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम फुकहा में बुधवार शाम मांगलिक कार्यक्रम में दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद में चाकू लगने से दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम फुकहा निवासी रामनिवास (25)ने बताया कि बुधवार की शाम गांव में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जहां पर गांव निवासी इस्लाम,दिलशाद आदि से विवाद हो गया। विवाद बढने पर मारपीट कर उसे चाकू मार दिया। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। बचाने पहुंचे उसके भाई सुधीर (30) को भी चाकू मारकर घायल कर दिया और हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार को पुलिस ने इस्लाम,दिलशाद समेत चार लोगों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की। प्रभारी निरीक्षक वकील सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed