फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother Tilak sought for longevity

तिलक कर भाई के लिए मांगी दीर्घायु

Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sat, 14 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Brother Tilak sought for longevity

भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक भाई दूज का त्योहार जिले में शुक्रवार को परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। सुबह से ही बहनों के यहां भाइयों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। जिनके भाई नहीं पहुंचे तो उनकी बहनों ने उनके घर जाकर टीका किया और लंबी उम्र की प्रार्थना की। भाइयों ने भी उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

विज्ञापन


पौराणिक कथा के अनुसार सूर्यदेव की पत्नी छाया की कोख से यमराज और यमुना का जन्म हुआ। यमुना अपने भाई यमदेव से कहती हैं कि वे उसके घर आकर आतिथ्य स्वीकार करें लेकिन किसी कारण वश यमराज नहीं पहुंच पाते। इससे बहन यमुना को बहुत दुख होता है।
विज्ञापन


यमराज कार्तिक माह की द्वितीया तिथि को यमुना के घर जाकर आतिथ्य स्वीकार करते हैं और अपनी बहन यमुना से प्रसन्न होकर वरदान मांगने को कहते हैं। यमुना कहती हैं कि इस तिथि पर आप हर बार हमारे यहां आएं। यमराज वचन देते हैं कि इस तिथि पर जो भी भाई अपनी बहन के यहां जाकर टीका कराकर आतिथ्य स्वीकार करेगा, उसे यमराज का भय नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मान्यता है कि कार्तिक माह की द्वितीया की तिथि को जो भी भाई यमुना में स्नान करने के बाद अपनी बहन के यहां टीका कराकर आतिथ्य स्वीकार करता है, उसे तथा उसकी बहन को यमराज का भय नहीं रहता है। तभी से यह परंपरा चली आ रही हैं। उधर, शुक्रवार को भाईदूज पर मिठाई की खूब खरीददारी की। नामी दुकानों से मिठाई खरीदने के लिए लोगों को लाइन लगानी पड़ी। मिठाई विक्रेताओं ने तरह-तरह की मिठाई तैयार कराईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed