{"_id":"6176eeb2b26a9e55702b6cc3","slug":"brother-killed-shopkeeper-hardoi-news-knp660355494","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में दुकानदार को भाई ने मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में दुकानदार को भाई ने मौत के घाट उतारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा में संपत्ति के विवाद में दुकानदार की गला रेतकर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। दुकानदार का शव मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोमवार सुबह पड़ा मिला। घटना की जानकारी पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पत्नी की तहरीर पर मृतक के बड़े भाई समेत तीन लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शाहजहांपुर जनपद के जलालाबाद कस्बे के मोहल्ला प्रतापनगर निवासी मनोज कुमार पटवा (40) की ससुराल हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा में है। मनोज पत्नी रुचि और दो बच्चों के साथ दस वर्ष से ससुराल में ही रह रहा था। रेलवेगंज में उसकी बिसातखाने की दुकान है। रविवार रात मनोज बच्चों के साथ मकान की दूसरी मंजिल में सो रहा था। सोमवार सुबह लगभग साढ़े चार बजे उसकी पत्नी रुचि कमरे में गई तो मनोज का शव पड़ा मिला। हथियार से मनोज का गला रेता गया था और पीठ में गोली मारी गई थी। शव देखकर रुचि ने शोर मचाया तो आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
एएसपी पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ सिटी विकास जायसवाल के साथ फील्ड यूनिट टीम ने भी जांच की। मृतक की पत्नी रुचि ने जेठ राकेश, करीबी रिश्तेदार दिलीप और राजीव निवासीगण मोहल्ला प्रतापनगर कस्बा जलालाबाद जनपद शाहजहांपुर के विरुद्ध संपत्ति विवाद में हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि जलालाबाद में स्थित पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद होने की जानकारी परिजनों ने दी है। दस दिन पहले भी राकेश और मनोज के बीच जलालाबाद में विवाद हुआ था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपियों की तलाश में टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
गोली चली और परिजनों को पता भी न चला
- दुकानदार की हत्या के मामले में उठ रहे कई सवाल
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। दुकानदार की हत्या के मामले में तफ्तीश के दौरान एक बात पुलिस को खटक रही है। मृतक की पीठ में गोली मारे जाने के निशान मिले हैं। गला भी रेता गया है, लेकिन इतनी बड़ी वारदात होने के बाद भी परिजनों को कुछ पता नहीं चला। न तो गोली चलने की आवाज आई और न ही चीखने चिल्लाने की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लालतापुरवा में दुकानदार मनोज की हत्या के बाद कई सवाल उठ रहे हैं। मृतक के पास ही उसके दो बच्चे भी सो रहे थे, लेकिन उन्हें भी घटना का पता नहीं चला। जिन लोगों से विवाद था वह कब घर में आए और कब चले गए, इसकी भी भनक परिजनों को नही लगी। पत्नी रुचि को भी सुबह ही घटना का पता चला। सीओ सिटी विकास जायसवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, लेकिन हत्या की वजह को लेकर अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।
पोस्टमार्टम में तीन गोली लगने की पुष्टि
हरदोई। मनोज की हत्या में पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक के बड़े भाई समेत तीन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट तो दर्ज कर ली है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पुलिस को भी सकते में डाल दिया है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में मनोज को तीन गोलियां मारे जाने की पुष्टि हुई है। सिर में दो गोली मारी गईं, जिनमें पोस्टमार्टम के दौरान एक गोली मनोज के सिर में फंसी मिली। एक गोली सीने में भी फंसी मिली। इसके अलावा बाएं कंधे पर हथियार की सात चोटें, गर्दन में सात चोटें, इसके अलावा नौ अन्य चोटें मिली हैं। पुलिस इस मामले पर अन्य बिंदुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।