फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law riding a bike fell on the road after the mobile exploded in his pocket, both injured

Hardoi News: जेब में मोबाइल फटने से सड़क पर गिरे बाइक सवार साले-बहनोई, दोनों घायल

Wed, 19 Feb 2025 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 19 Feb 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Brother-in-law riding a bike fell on the road after the mobile exploded in his pocket, both injured
- मोबाइल फटने से साले की जांघ भी झुलसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। बहनोई के साथ बाइक से जा रहे युवक की पैंट की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। इसके कारण बहनोई और युवक सड़क पर गिर गए। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के समुदा निवासी अजीत कुमार (26) मजदूरी करता है। बुधवार शाम वह अपने बहनोई देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी राम किशोर (30) को लेने नुमाइश चौराहा गया था। बाइक से दोनों वापस समुदा जा रहे थे। बाइक अजीत चला रहा था। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर अचानक अजीत के मोबाइल पर काॅल आने लगी।
विज्ञापन

इस पर एक हाथ से वह जेब से मोबाइल निकालने लगा। इसी दौरान मोबाइल फट गया। एक ही हाथ से बाइक चलाने के कारण अनियंत्रित होकर अजीत और राम किशोर गिर गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करया। अजीत के मुताबिक छह सात दिन पहले ही उसने 27 हजार रुपये का मोबाइल खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed