फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law killed in collision with tractor-trolley, brother-in-law injured

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़े साले की मौत, जीजा घायल

Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 11 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law killed in collision with tractor-trolley, brother-in-law injured
बेहंदर (हरदोई)। कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर शुक्रवार रात ट्रैक्टर चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे बाइक सवार जीजा-साले ट्रॉली में जा भिड़े। हादसे में साले की मौत हो गई, जबकि जीजा घायल हो गए।
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के खुर्दामदारपुर निवासी जयराम (48) ट्रक चालक थे। चंडीगढ़ में ट्रक चलाते थे। कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में लगभग एक माह पहले गांव आए थे। शुक्रवार को जयराम फतेहपुर जनपद में न्यायालय में पेशी के लिए अपने जीजा जिले के नयागांव भिम्माखेड़ा निवासी शिव कुमार (49) के साथ गए थे।
विज्ञापन

जाते समय उन्होंने बाइक उन्नाव के औरास कस्बे में खड़ी कर दी थी और यहां से दोनों बस से फतेहपुर गए थे। देर शाम फतेहपुर से वह औरास पहुुंचे और यहां से बाइक से दोनों गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रास्ते में संडीला-मल्लावां मार्ग पर कहली गांव के पास लकड़ी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे आ रहे जयराम और शिव कुमार की बाइक अनियंत्रित हो गई। पीछे से ही वह ट्रॉली से जा भिड़े। घटना में जयराम और शिव कुमार घायल हो गए।


घायलों को परिजन नर्सिंगहोम ले गए। यहां चिकित्सक ने जयराम को मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी लल्ली, दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। थानाध्यक्ष रामलखन ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर के चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed