फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother-in-law died from the collision of the tractor, couple injured

ट्रैक्टर की टक्कर से जीजा साली की मौत, दंपति घायल

Sun, 08 Jan 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 08 Jan 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law died from the collision of the tractor, couple injured
सड़क हादसा - फोटो : प्रतीकात्मक

शाहाबाद। कोतवाली क्षेत्र में ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार जीजा साली की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दंपति घायल हो गए। ट्रैक्टर-ट्राली पर गन्ना भरकर लोनी मिल की तरफ जा रहा था। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया है।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मंगलीपुर निवासी सरनाम का बेटा ब्रज किशोर (25) बाइक से कस्बा जा रहा था। साथ में साली सूरज (8) पुत्री नरेश निवासी कोदरा थाना टड़ियावां भी थी। पीछे आ रही दूसरी बाइक पर लालू (30) पुत्र रामनरेश और उसकी पत्नी गोल्डी (28) निवासी कोदरा भी आ रहे थे। दिलावरपुर मोहल्ला के सामने लोनी मिल गन्ना लादकर जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने दोनों को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में ब्रज किशोर, सूरज, लालू और गोल्डी घायल हो गए। बाइक चला रहे ब्रज किशोर और लालू हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण  ब्रजकि शोर व सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घटना स्थाल से भागने का प्रयास कर रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। क ोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया कि पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed