Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother arrested after youth sustains gunshot wound under suspicious circumstances

Hardoi News: संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक के घायल होने में भाई गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Brother arrested after youth sustains gunshot wound under suspicious circumstances
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर में संदिग्ध हालात में रविवार को युवक को गोली लगने के मामले में उसके सगे भाई को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने तमंचे से गोली चल जाने की बात स्वीकार की है। खास बात यह है कि घायल की पत्नी ने गांव निवासी एक हिस्ट्रीशीटर पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच में नामजदगी गलत पाई गई है।
विज्ञापन

मोहिउद्दीनपुर निवासी राममूर्ति (42) को रविवार रात संदिग्ध हालात में गोली लगी थी। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। घायल की पत्नी ने गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर राम कुमार पर गोली मारने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्रभारी निरीक्षक मार्कंडेय सिंह ने बताया कि राममूर्ति के सगे भाई राकेश ने ही तमंचे से उसे गोली मारी थी। राममूर्ति के मकान के सामने सड़क के दूसरी तरफ चाचा राम किशोर अपने बेटे रक्षपाल व अन्य परिजनों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

राकेश ने कार सड़क पर खड़ी कर दी थी। इसी को लेकर विवाद हुआ था। राकेश और उसके चचेरे भाई रक्षपाल के बीच विवाद हो रहा था। विवाद शांत कराने के लिए राकेश का सगा भाई राममूर्ति पहुंचा था। बीच बचाव के दौरान ही गोली चलने से राममूर्ति घायल हुआ था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि राकेश को गिरफ्तार किया गया है। उसने तमंचे से गोली चलने की बात स्वीकारी है। उसे न्यायालय में पेश किया गया। यहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed