फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Brother and sister drowned in pond to save buffalo

Hardoi News: भैंस को बचाने में तालाब में डूबे भाई-बहन

Mon, 03 Jul 2023 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Brother and sister drowned in pond to save buffalo
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखवापुर गांव में तालाब में गई भैंस को बचाने के प्रयास में चचेरे भाई-बहन की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए हैं।
विज्ञापन

शेखवापुर निवासी मनसुख खेती करता है ।उसने जानवर भी पाल रखे हैं ।रविवार की शाम को मनसुख की एक भैंस मकान के बाहर बंधी हुई थी । देर शाम अचानक भैंस छूट गई और तालाब की ओर जाने लगी। यह देखकर मौके पर मौजूद मनसुख का पुत्र ईशम (12) भैंस को पकड़ने के लिए पीछे दौड़ पड़ा। उसे जाते देख उसकी चचेरी बहन ललिता (14)पुत्री अशोक भी पीछे से दौड़ पड़ी ।इसके बाद भैंस पास ही स्थित तालाब में उतर गई । पीछे से ईशम और ललिता भी तालाब में चले गए। भैंस को निकालने की कोशिश करते समय ईशम और ललिता गहरे पानी में चले गए और डूब गए। शहर कोतवाल संजय पांडे ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों शव तालाब से निकलवा कर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिए गए हैं। सोमवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed