{"_id":"680525a398140aabc3003e5a","slug":"broken-roads-dirt-and-waterlogging-have-made-life-difficult-for-the-residents-of-the-locality-hardoi-news-c-213-1-hra1001-130019-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव से मोहल्ले के लोगों का जीना दुश्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: टूटी सड़कें, गंदगी और जलभराव से मोहल्ले के लोगों का जीना दुश्वार
विज्ञापन
हरदोई। टूटी नालियां और क्षतिग्रस्त मार्गों से पूरे-पूरे मार्ग पर जलभराव होता है। गंदगी और जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को आवागमन में समस्या होती है। गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों के भी पनपने की आशंका बनी रहती है।
शहर के वार्ड संख्या-6 न्यू सिविल लाइन भाग दो के मोहल्ला चंदीपुरवा और प्रगतिनगर के लोगों को गंदगी के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ता है। टूटे मार्ग और क्षतिग्रस्त नालियों से गंदा पानी सड़कों पर भरने के साथ ही गंदगी फैलती है। जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वार्ड संख्या-6 की आबादी करीब 12,000 है और वहां पर करीब 4,800 मतदाता हैं।
मोहल्ला प्रगतिनगर के निकाय में आने वाला भाग और मोहल्ला चंदीपुरवा में अधिकांश गलियां क्षतिग्रस्त हैं। इससे नियमित साफ-सफाई भी नहीं हो पाती। इसी मोहल्ला में आने वाले कैनाल रोड पर भी घरों और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले कूड़े के पड़े रहने से मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
--
मोहल्ला निवासी रामकिशोर ने बताया कि नालियों के टूटे होने से गंदा पानी भरा रहता है। ओवरफ्लो होकर सड़क तक आ जाता है। इससे नियमित होने वाली साफ-सफाई भी सही प्रकार से नहीं हो पाती, जिससे मोहल्ले में गंदगी रहती है। लोगों को बीमारियों का भी भय सताता रहता है।
--
मोहल्लावासी गोविंदा ने बताया कि साफ-सफाई के नाम पर औपचारिकता ही पूरी होती है। इससे मोहल्ले में नालियां और मार्गों की दशा से लोग परेशान रहते हैं। मोहल्लेवासियों के साथ ही रिश्तेदारी में आने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
--
मोहल्ला निवासी प्रहलाद ने बताया कि नालियों और मार्गों के टूटे होने से गंदा पानी पूरे मार्ग पर भर जाता है। इससे लोगों को गंदे पानी से होकर आवागमन करना पड़ता है। लोगों को होने वाली दिक्कतों के प्रति नगरीय निकाय के जिम्मेदार गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।
--
मोहल्ला निवासी नरेश कुमार ने बताया कि गलियों और नालियों की दशा से मोहल्ले की हालत निकाय जैसी नहीं लगती। नाम के लिए निकाय है और काम यहां पर कोई नहीं कराया गया। क्षतिग्रस्त गलियों और नालियों के कारण लोगों को गंदगी से प्रतिदिन दो-चार होना पड़ता है।
--
वार्ड संख्या-6 के सभासद संदीप राजवंशी ने बताया कि वार्ड के मोहल्लों की क्षतिग्रस्त नालियों और मार्गों के साथ ही साफ-सफाई के संबंध में नगर पालिका परिषद में पत्र दिया गया है। नालियों, गलियों के साथ ही क्षतिग्रस्त रोड क्रॉस बनवाए जाने के लिए काफी पहले प्रस्ताव दिया गया था, जिस पर अभी तक कोई काम नहीं कराया गया है। इससे मोहल्ले के लोगों को दिक्कतें होती हैं। लोगों की दिक्कतों के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही नालियों और गलियों को दुरुस्त कराया जाएगा।