फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bring a water bottle with no building development

विकास भवन आएं तो पानी की बोतल साथ लाएं

Tue, 26 Apr 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Tue, 26 Apr 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bring a water bottle with no building development
प्यास बुझाने के लिए घर से लाए पानी को पीते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। जिले भर के लोगों की प्यास बुझाने का इंतजाम करने वाला विकास भवन खुद इन दिनों पेयजल की किल्लत से जूझ रहा है। विकास भवन में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को पीने के पानी की व्यवस्था खुद करनी पड़ रही है। वह अपने घरों से पानी लेकर आते हैं या फिर बोतल बंद पानी मंगवाकर पीते हैं। जबकि विकास भवन आने वाले फरियादियों को पानी के लिए भटकना पड़ता है।

विज्ञापन


विकास भवन और डीआरडीए में 30 अधिकारी और 200 से अधिक कर्मचारियों का स्टाफ कार्यरत है लेकिन सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारियोें को अपनी पीने के पानी की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है। लगभग सभी जिला स्तरीय अधिकारी थरमस में पानी लाते हैं जबकि कर्मचारी भी अपने पीने के लिए पानी स्वयं लेकर आते हैं।
विज्ञापन


विकास भवन में पानी की किल्लत से सभी परेशान हैं।  विकास भवन परिसर में हैंडपंप और वाटर कूलर लगे हैं। वह सब खराब हैं लेकिन उनको सही कराने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। पेयजल की किल्लत का सामना सबसे अधिक विकास भवन आने वाले फरियादियों को करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरियादियों को पानी के लिए या तो कलक्ट्रेट तक दौड़ लगानी पड़ती है या फिर बोतल बंद पानी लेना पड़ता है, विकास भवन में लोगों को पेयजल की सबसे अधिक किल्लत होती है लेकिन तमाम आला अधिकारियों की मौजूदगी के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती है।जिला विकास अधिकारी उग्रसेन यादव ने  बताया कि विकास भवन में पानी की किल्लत का मामला संज्ञान में है। हैंडपंपों को रिबोर कराने के निर्देश दिए गए हैं। वाटर कूलर को जल्द ठीक करवाकर उसे लोगों के चालू कर दिया जाएगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed