फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bride hanged from a trap

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 15 May 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Mon, 15 May 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
Bride hanged from a trap
मृतका की मौके बाद जांच पड़ताल और लिखापढ़ी करते एसओ हरियावां दीनानाथ मिश्रा और दरोगा। - फोटो : amarujala

हरियावां (हरदोई)। थाना क्षेत्र के कोरिगवा गांव में सोमवार सुबह विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। दो दिन पहले ही उसके देवर की बारात लौट कर आई थी। उसके भाई ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। दूसरी ओर ससुरालवालों का कहना है कि ननद के मायके आने से खफा होकर बहू ने आत्मघाती कदम उठाया है।

विज्ञापन


गांव निवासी श्रीकृष्ण के चार बेटे दिनेश, दुर्गेश, उमेश, वाहिद और एक बेटी रमा हैं। करीब पांच साल पहले रमा की शादी हो चुकी है। दूसरे बेटे दुर्गेश की शादी तीन साल पहले टडियावां क्षेत्र के सेती गांव निवासी मालती (26) पुत्री स्वर्गीय महारच्चू के साथ हुई थी। मालती के दो साल का बेटा आर्यन है। शादी के कुछ समय बाद से ही मालती, पति के साथ मेरठ में रहती थी। शुक्रवार को श्रीकृष्ण के तीसरे बेटे उमेश की शादी थी। शादी में शामिल होने दुर्गेश परिवार के साथ आया था। शादी में मालती की बहन भी आई थी।
विज्ञापन


शनिवार को बारात लौटने के बाद रस्में चल रही थीं। घर के लोगों ने बताया कि रविवार रात किसी बात पर दंपति में विवाद हुआ तो पति छत पर सोेने चला गया। दोनों बहने कमरे में सो रही थीं। सोमवार सुबह नित्य क्रिया से निवृत्त होकर मालती अपने कमरे में चली गई। उसकी बहन दूसरे काम में लग गई। सुबह करीब छह बजे दुर्गेश नीचे आया तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दराज से झांका तो मालती फंदे से लटकी थी। परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोलकर मालती को फंदे से उतारा लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुर्गेश ने 100 नंबर पर पुलिस और ससुराल में सूचना दी। मौके पर आए मालती के भाई मदुरपाल ने आरोप लगाया कि दहेज में सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन की हत्या कर शव लटकाया गया है। थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि मृतका के भाई ने पति, ननद, सास, ससुर, देवर और जेठ के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ससुर श्रीकृष्ण का कहना है बेटी रमा से मालती की कहासुनी होती रहती थी। पति दुर्गेश ने बताया कि मेरठ से चलते समय मालती ने धमकी दी थी कि रमा शादी में आई तो फांसी लगाकर जान दे देगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed