{"_id":"68432ed4e02719e629082f1c","slug":"bricks-and-stones-were-thrown-between-the-two-sides-video-goes-viral-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-132446-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, वीडियो वायरल
विज्ञापन
छत से ईंट-पत्थर चलाते युवक-युवती।
पाली। सहजनपुर गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में ईंट पत्थर चल गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करता है।
सहजनपुर निवासी अविरल शुक्ला और श्याम कुमार दीक्षित के बीच खेत की मेड़बंदी का विवाद चल रहा है। गांव में दोनों के मकान भी पास-पास हैं। शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे अविरल का बेटा गली से जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान श्याम कुमार के भाई ने उसे गाली दे दी। घर पहुंचकर अविरल को बेटे ने जानकारी दी।
अविरल और उसके परिजन श्याम किशोर के दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि श्याम किशोर के परिजनों ने छत से ईंट पत्थर चलाने शुरू कर दिए। इस पर नीचे खड़े अविरल और उसके परिजनों ने भी ईंट पत्थर चलाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थानाध्यक्ष सोमपाल गंगवार ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आया है। जांच में पता चला है कि पहले से चल रहे विवाद के कारण दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर चले हैं।