फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bribe demanded by threatening to file a case, two including the inspector suspendedBribe demanded by threatening to file a case, two including the inspector suspended

Hardoi News: मुकदमा दर्ज किए जाने की धमकी देकर मांगी रिश्वत, दरोगा समेत दो निलंबित

Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bribe demanded by threatening to file a case, two including the inspector suspendedBribe demanded by threatening to file a case, two including the inspector suspended
हरदोई। मोबाइल में मिली आपत्तिजनक सामग्री के नाम पर धमकाने और रिश्वत मांगे जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने सख्त रुख दिखाते हुए आरोपी सिपाही और उप निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। 24 घंटे के अंदर जिले में पांच पुलिस कर्मियों के निलंबित होने से कर्मचारियों में खलबली है।
विज्ञापन

सांडी कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवक 28 अगस्त को हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के दस्योली गांव गया था। वहां घर आते समय उसका मोबाइल गिर गया। यह मोबाइल गांव के ही एक युवक को मिला था। युवक ने क्षेत्रीय सिपाही प्रतीक कुमार यादव को मोबाइल दे दिया। प्रतीक कुमार यादव ने खालसा निवासी युवक को बहलाकर मोबाइल का पैटर्न लॉक खोल लिया। इस दौरान सिपाही को युवक के मोबाइल में कुछ आपत्तिजनक सामग्री मिली।
विज्ञापन

इसके आधार पर सिपाही युवक को मुकदमा दर्ज करा देने की धमकी देने लगा। मोबाइल वापस किए जाने के लिए भी रुपये मांगे। काफी प्रयास के बाद भी जब युवक को मोबाइल वापस नहीं मिला तो उसने 13 अक्तूबर को एसपी एके मीणा से शिकायत दर्ज कराई। एसपी ने पूरे मामले की जांच हरपालपुर सीओ सतेंद्र सिंह से कराई। जांच में पता चला कि प्रतीक कुमार यादव की तरफ से रुपये मांगे जाने की जानकारी क्षेत्रीय उप निरीक्षक विजय शुक्ला को भी थी। इस पर एसपी ने दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed