फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   braahmanon kee hatya kee ho seebeeaee jaanch

ब्राह्मणों की हत्या की हो सीबीआई जांच

Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
braahmanon kee hatya kee ho seebeeaee jaanch
कलक्ट्रेट में एडीएम संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपते अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। - फोटो : HARDOI
हरदोई। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के बैनर तले पदाधिकारियों व व्यापारियों ने ब्राह्मणों पर हो रहे अत्याचार व उनकी हत्या की घटनाओं की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

गुरुवार को कलक्ट्रेट में एडीएम संजय सिंह को दिए पांच सूत्री ज्ञापन में महासभा के परशुराम सेना युवा प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव प्रशांत मिश्र ने कहा कि तीन वर्षों से ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। उनकी हत्या निंदनीय है। हत्यारोपी खुलेआम घूम रहे हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों को सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त है। ब्राह्मण समाज पर हो रहे अत्याचार और निर्दोष ब्राह्मणों की हत्या को लेकर सीबीआई जांच कराई जाए। सभी ब्राह्मण परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये दिए जाएं। अन्यथा संगठन सड़क पर उतरने को बाध्य होगा।
विज्ञापन

मौके पर अवनिकांत बाजपेयी, अजय पांडेय, परमदत्त मिश्र, राघवेंद्र दीक्षित, अमलेंद्र अवस्थी, राजन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed