{"_id":"61798beca80a3c4a7461c026","slug":"boy-sink-and-died-hardoi-news-knp660769012","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिट्टी खुदाई से हुए गड्ढे में डूबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिट्टी खुदाई से हुए गड्ढे में डूबकर बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलग्राम। मार्ग निर्माण के लिए खोदी गई मिट्टी से हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबकर मासूम की मौत हो गई। बुधवार को शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कटरी जफरपुर निवासी सर्वेश कुशवाहा खेती करते हैं। सर्वेश परिजनों के साथ मंगलवार देर शाम खेत पर गया था। जब यह लोग खेत पर गए थे तो इनका पुत्र पंकज (6) गांव में ही खेल रहा था। वापस आने पर पंकज नहीं दिखा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
इस पर बिलग्राम कोतवाली को सूचना दी गई तो उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने भी पुलिस टीम के साथ बालक को खोजने की कोशिश की। रात में कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह पंकज का शव गांव के निकट गड्ढे में पड़ा मिला। उक्त गड्ढा गांव में बन रही सड़क पर मिट्टी डालने के लिए खोदा गया था और इसमें बाढ़ का पानी भर गया। सर्वेश का कहना है कि पंकज खेलते-खेलते गड्ढे में गिर गया और डूबकर उसकी मौत हो गई।