फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   boy kidnnaped

ननिहाल गया बालक लापता, अपहरण की रिपोर्ट

Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
boy kidnnaped
बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र में ननिहाल गया बालक संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इलाके में परिजनों से पांच लाख रुपये फिरौती मांगे जाने की चर्चा है, लेकिन परिजनों और पुलिस ने इससे इनकार किया है।
विज्ञापन

बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के चपरतला गांव निवासी प्रमोद सिंह किसान हैं। उनकी ससुराल बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ही जरौआ गांव में है। 26 अक्तूबर को प्रमोद सिंह की पत्नी दीपा सिंह अपने पुत्र रुद्रप्रताप सिंह (8) के साथ जरौआ गईं थीं।
विज्ञापन

बुधवार शाम रुद्र अपने मामा दिलीप सिंह के घर के बाहर से खेलते-खेलते गायब हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला। इस पर दिलीप सिंह ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल दिलीप सिंह के बाबा की हत्या नाली के विवाद में कुछ वर्ष पहले कर दी गई थी। इसको लेकर दिलीप सिंह ने भांजे के अपहरण में भी कुछ लोगों का हाथ होने की आशंका पुलिस से जताई है। बेनीगंज कोतवाल राजकरन शर्मा ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed