{"_id":"69c814d71299f608aa0d58ea","slug":"bowlers-won-the-match-for-sukhaukheda-and-banpur-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147155-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गेंदबाजों ने जिताया सुखऊखेड़ा और बानपुर को मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गेंदबाजों ने जिताया सुखऊखेड़ा और बानपुर को मैच
विज्ञापन
भरावन। प्रसादखेड़ा प्रीमियर लीग के अंतर्गत काकेमऊ झाबर के मैदान पर चले रहे मैच में शनिवार का दिन गेंदबाजों के नाम रहा। टूर्नामेंट के दोनों मैच में गेंदबाजों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इसकी बदौलत बानपुर और सुखऊखेड़ा ने मैच जीत कर टूर्नामेंट में बढ़त हासिल की।
क्रिकेट टूर्नामेंट में दिन का पहला मैच बछिटा और सुखऊखेड़ा के बीच खेला गया। बछिटा के कप्तान आरिफ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। बल्लेबाजी करने उतरी सुखऊखेड़ा की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बछिटा की टीम सुखऊखेड़ा की कसी हुई गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी। कप्तान बबलू ने तीन विकेट लेकर टीम को कमजोर कर दिया। बछिटा महज 10.5 ओवर में 77 रन पर ऑलआउट हो गई। सुखऊखेड़ा ने 56 रनों के अंतर से मैच जीत लिया। कप्तान बबलू ने मैन ऑफ द मैच दिया गया।
दूसरे मुकाबले में खसरौल के कप्तान हिमांशु ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। हालांकि, बानपुर के गेंदबाजों के सामने खसरौल की टीम 11.4 ओवर में 98 रनों पर सिमट गई। जवाब में खेलने उतरी बानपुर के कप्तान अंशु शुक्ला की टीम ने 11.4 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बानपुर ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। बानपुर के खिलाड़ी सूरज ने पांच विकेट लेकर विपक्षी टीम को अधिक स्कोर बनाने ही नहीं दिया। उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया। मैच के दौरान आयोजक रवि प्रकाश, प्रशांत, छत्रपाल, सर्वेंद्र कुमार, आरएन चौरसिया और राज वर्मा मौजूद रहे।