{"_id":"6469177f935b25098203ce24","slug":"body-of-missing-girl-found-suspected-of-murder-hardoi-news-c-12-1-244269-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: लापता किशोरी का शव \nमिला, हत्या की आंशका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: लापता किशोरी का शव मिला, हत्या की आंशका
Sun, 21 May 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 21 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरी इलाके में गंगा किनारे झाड़ियों में किशोरी का शव मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र की चिरंजीव पुरवा निवासी रामप्रताप ने पुलिस को सूचना दी। बताया है कि उनकी पुत्री नन्ही (13) गुरुवार को लकड़ी लेने के लिए खेतों की ओर गई थी। जब वापस रात में नहीं आई तो काफी ढूंढा गया, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। शुक्रवार रात करीब 10 बजे शौच के लिए गए लोगों ने गंगा किनारे खेत की झाड़ियों में उसे पड़ा देखा।
परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो वह मृत पाई गई। किशोरी के शरीर पर हल्के चोट के निशान दिखाई दिए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि नन्ही की हत्या कर शव को फेंका गया हैं। कोतवाल फूल सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ हो पाएगी।