{"_id":"6a3eb73b2466d18a100eaefc","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-husband-accused-hardoi-news-c-213-1-hra1004-152149-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति पर आरोप
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हसनापुर में शुक्रवार सुबह विवाहिता का शव कमरे के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। पति ने खुदकुशी किए जाने की बात कही जबकि मृतका के भाई ने पति पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए।
हसनापुर निवासी रक्षपाल की शादी बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के सिदौली निवासी रिंकी (22) के साथ 28 मई 2025 को हुई थी। रक्षपाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह वह मजदूरी पर जाने के लिए निकल रहे थे। काम पर जाने की जानकारी देने के लिए उन्होंने पत्नी रिंकी को आवाज दी। कोई जवाब न मिलने पर वह कमरे में गए। वहां रिंकी का शव साड़ी के फंदे से लटक रहा था। रक्षपाल ने इसकी जानकारी पुलिस और रिंकी के भाई हरीशचंद्र को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए।
हरीशचंद्र का आरोप है कि रक्षपाल आए दिन रिंकी की पिटाई करता था। आरोप लगाया कि हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। भाई के आरोप पर पुलिस ने पति रक्षपाल को हिरासत में ले लिया और फॉरेंसिक टीम को बुलवाकर साक्ष्य एकत्र करवाए। कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मृतका का भाई अगर लिखित शिकायत देगा तो प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।