फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of married woman found hanging; FIR against husband and mother-in-law.

Hardoi News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पति और सास पर प्राथमिकी

Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Body of married woman found hanging; FIR against husband and mother-in-law.
फोटो-24-प्रियंका। फाइल फोटो
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के हुसैनपुर सहोरा में विवाहिता का शव शनिवार रात फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

हुसैनपुर सहोरा निवासी अमित दीक्षित खेती करते हैं। उनकी शादी छह साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण नगरिया निवासी ईश्वरदीन की बेटी प्रियंका (25) के साथ हुई थी। अमित ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद प्रियंका कमरे में चली गई थीं। काफी देर तक वह कमरे से नहीं आईं तो वह खुद कमरे में गए। यहां प्रियंका का शव साड़ी के फंदे से लटका मिला। इस पर उन्होंने मृतका के पिता ईश्वरदीन को सूचना दी।
विज्ञापन

ईश्वरदीन का दावा है कि जब वह मौके पर पहुंचे तो प्रियंका का शव बेड पर पड़ा हुआ था। उन्होंने बताया कि अमित और उनकी मां कलावती दहेज में दो लाख रुपये और सोने की चेन की मांग कर रही थीं। मांग पूरी न होने पर दोनों ने मिलकर प्रियंका की हत्या कर दी। मृतका के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री भी है। थानाध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की शिकायत पर पति और सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed