फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of farmer who had set out for the fields found on a cot.

Hardoi News: खेत जाने के लिए निकले किसान का तख्त पर मिला शव

Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Body of farmer who had set out for the fields found on a cot.
फोटो- 18- दिनेश। फाइल फोटो
हरियावां। खेत में तैयार हो रही मक्के की फसल में निराई करने के लिए मंगलवार सुबह घर से निकला किसान रात मेें सधिनावा के पास तख्त पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे परिजन और पुलिस उन्हें सीएचसी हरियावां ले गई। यहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

लुदौरा निवासी दिनेश (33) खेती करते थे। उनके चाचा जगरूप ने बताया कि खेरिया मंसूरनगर मार्ग स्थित सधिनावां में दिनेश का आना-जाना था। मंगलवार सुबह वह मक्के के खेत में निराई करने की बात कहकर निकले थे लेकिन शाम को सधिनावां में एक परचून की दुकान पर पहुंच गए। वहीं वह एक तख्त पर लेट गए। काफी देर तक जब वह नहीं उठे तो ग्रामीणों ने परिजन और पुलिस को सूचना दी। इस पर उन्हें सीएचसी और फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में पत्नी, तीन पुत्र और एक पुत्री है। थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना को लेकर किसी ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed