फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Body of disabled teenager found hanging from a noose.

Hardoi News: फंदे से लटका मिला निशक्त किशोर का शव

Fri, 09 Oct 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Body of disabled teenager found hanging from a noose.
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के डही गांव में शुक्रवार शाम से लापता निशक्त किशोर का शव शनिवार सुबह फंदे से लटका मिला। निशक्त होने के कारण किशोर अवसाद में रहता था। परिजन ने फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

डही निवासी राम दुलारे (17) एक हाथ और एक पैर से निशक्त था। मुनेंद्र पाल ने बताया कि रामदुलारे शुक्रवार शाम बिना कुछ बताए घर से चला गया था। देर शाम तक वापस न आने पर परिजन ने तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए तो यूकेलिप्टस के पेड़ पर रामदुलारे का शव रस्सी से लटका देखा। इसकी सूचना परिजन और पुलिस को दी।
विज्ञापन

पिता मुनेंद्र पाल ने बताया कि निशक्त होने के कारण राम दुलारे अवसाद में रहता था। आशंका जताई कि इसी वजह से रामदुलारे ने खुदकुशी की है। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मामला खुदकुशी का है। परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पहले भी दो बार राम दुलारे खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed