फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Board exam in final stage

अंतिम दौर में पहुंची बोर्ड की परीक्षाएं

Thu, 19 Mar 2015 12:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 19 Mar 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
Board exam in final stage

माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। परीक्षा के दौरान जिले में अब तक 70 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं। वहीं आधा दर्जन से अधिक मुन्ना भाई पकड़े गए। दूसरी ओर विश्वविद्यालय की परीक्षाओं में ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों की मनमानी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। कुछ केंद्रों पर बोल बोलकर नकल कराई जा रही है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं 19 फरवरी से शुरू हुई थीं। जिले में 300 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा समाप्त हो चुकी है। इंटरमीडिएट की मुख्य विषय अंग्रेजी द्वितीय प्रश्न पत्र के अलावा भूगोल विषय की ही परीक्षा शेष बची है।
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान सचल दलों ने विद्यालयों का निरीक्षण किया। बोर्ड परीक्षा प्रभारी/बीएसए डा. बृजेश मिश्र ने टड़ियावां क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षाएं शांति पूर्वक होती मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा में अब तक 70 नकलची पकड़े गए। इनमें 50 हाईस्कूल के और 20 इंटर के परीक्षार्थी हैं। इसके अलावा आधा दर्जन मुन्ना भाई दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते मिले। इनके विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई।

वहीं जिले के एक सैकड़ा परीक्षा केंद्रों पर चल रही विश्वविद्यालय की परीक्षा में एक भी परीक्षार्थी नकल करते नहीं मिला है। शहर के महाविद्यालयों में जहां सख्ती नजर आ रहा रही है।


ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालयों में मनमानी जारी है। विवि. के सचल दल जिले में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण तो कर रहे हैं मगर नकलची पकड़ में नहीं आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed