फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Blood Bank will be equipped with Wi-Fi

वाई-फाई से लैस होगी ब्लड बैंक

Fri, 03 Mar 2017 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 03 Mar 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
Blood Bank will be equipped with Wi-Fi
मुफ्त वाई फाई कनेक्शन के इंतजार में जिला चिकित्सालय स्थित ब्लड बैंक। - फोटो : amarujala

हरदोई। प्रदेश के 71 राजकीय व नाको समर्थित रक्तकोषों में रिलायंस साइंसेज मुंबई मुफ्त जियो वाई-फाई कनेक्शन देगा। रिलायंस के प्रस्ताव पर राज्य रक्त एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने भी हरी झंडी दे दी है। रिलायंस कंपनी के अधिकारियों ने जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण कर चार जगह प्वाइंट चिह्नित कर कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया है। दो माह के भीतर वाई-फाई सुविधा शुरू होने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के अंतर्गत  संचालित प्रदेश की सभी ब्लड बैंकों को अब ऑनलाइन कर दिया गया है। ऑनलाइन होने के बाद ब्लड बैंकों को सुबह ही स्टोरेज ब्लड ग्रुप यूनिटों का पूरा ब्योरा देना होता है। इसके अलावा ऑनलाइन व्यवस्था में पूरे प्रदेश के रक्तदाताओं के नामों व उनके नंबरों की सूची को भी फीड किया गया है।
विज्ञापन


सी भी जिले में यदि किसी ग्रुप के मरीज को खून आती हैं तो वह ऑनलाइन नंबरों पर कॉल करके रक्त लेता है। राज्य संचारण परिषद उत्तर प्रदेश के अधिकारियों को कई जिलों की ब्लड बैंकों से यह शिकायत मिल रही थी कि उनके यहां नेटवर्क ठीक नहीं चल रहा। इसी बीच रिलायंस साइंसेज मुंबई ने पूरे प्रदेश की ब्लड बैंकों को मुफ्त वाई-फाई कनेक्शन देने का प्रस्ताव तैयार किया और रक्त एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने प्रस्तावों को हरी झंडी भी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस के अधिकारियों ने जिलों में ब्लड बैंकों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का भी गुरुवार को रिलायंस के अधिकारियों ने निरीक्षण किया और उन्होंने ब्लड बैंक में ब्लड यूनिट के रूम से लेकर लैब और बाहर तक चार प्वाइंट बनाने का प्रस्ताव तैयार किया। अधिकारियों ने बताया कि हर जिलों से प्रस्ताव बनने के बाद रिलायंस साइंसेज की ओर से जरूरी उपकरण उपलब्ध करा दिए जाएंगे। जिसके बाद जिलों की ब्लड बैंकों में काम शुरू करा दिया जाएगा। ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील खान ने बताया कि रिलायंस अधिकारियों के साथ स्थानीय रिलायंस के लोग भी थे। जिन्होंने जल्द ब्लड बैंक को वाई-फाई सुविधा देने का आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed