फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Blood Bank's 'Blood Bank's Skills'

चमका जिले की ‘ब्लड बैंक का हुनर’

Thu, 01 Feb 2018 11:24 PM IST
hardoi
hardoi Updated Thu, 01 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
Blood Bank's 'Blood Bank's Skills'
ब्लड बैंक में मशीनों से रक्त की जांच करते ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील खान। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
हरदोई। उत्तर प्रदेश की ए ग्रेड ब्लड बैंकों में शुमार जिले की ब्लड बैंक के हुनर से राज्य रक्त संचरण परिषद तो पूर्व से ही परिचित थी इस बार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने भी न सिर्फ बैंक के कार्यों पर अपनी संतुष्टि की मोहर लगाई बल्कि देश में शुरू किए जा रहे नए नेशनल प्रोफिसियेंसी टेस्टिंग पीटी प्रोग्राम के लिए भी चयनित कर लिया है।

राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद ने रक्त की शुद्धता नया मानक तय करने के लिए प्रदेश की 75 ब्लड बैंकों में से सिर्फ 11 का चयन किया है जिसमें जिला चिकित्सालय की ब्लड बैंक भी शामिल है। कहना गलत न होगा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के डैश बोर्ड पर भी जिले की ब्लड बैंक का हुनर चमकता नजर आएगा।
विज्ञापन


राज्य रक्त संचरण परिषद के अधिकारियों की माने तो भारत सरकार के मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली राष्ट्रीय रक्त संरचरण परिषद ने आन लाइन असिस्मेंट टेस्ट किया था जो कि पूरे देश में हुआ था। चयन के बाद राष्ट्रीय परिषद के निदेशक डॉ. शोभिनी राजन की ओर से चयनित सूची जारी की जिसमें प्रदेश की 75 ब्लड बैंकों में से 11 बैंकों के नाम शामिल थे
विज्ञापन
विज्ञापन

। इनमें जिले की ब्लड बैंक भी शामिल है। चयनित होने के बाद राज्य रक्त संचरण परिषद के संयुक्त निदेशक डॉ. एके सिंघल ने जिले की स्वास्थ्य महकमे को बधाई के साथ पत्र भेजा है जिसमें बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ब्लड बैंकों में एक त्र किए जाने वाले ब्लड की शुद्धता का मानक और बढ़ाने के लिए एक पीटी प्रोग्राम शुरू किया गया है

जिसको लेकर तमिलनाडु व राजस्थान के जयपुर में दो पीटी प्रोवाइडर प्रोजेक्ट उपलब्ध कराए गए हैं। चयनित ब्लड बैंकों के उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए इस प्रोग्राम के लिए उनका चयन हुआ है। ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील अहमद ने बताया कि जिले को असिस्मेंट टेंट के जरिए मिले 75 अंकों में वार्षिक ब्लड संचरण को भी आधार बनाया गया है। सीएमओ डॉ. पीएन चर्तुर्वेदी व सीएमएस डॉ. रामवीर सिंह ने भी ब्लड बैंक की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।

इंसेट
ऐसी बढ़ाई जाएगी रक्त की गुणवत्ता
हरदोई। ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील खान की माने तो अभी तक दी गई जानकारी के मुताबिक रक्तकोष का नामांकन आनलाइन कराया गया है वहां से पासवर्ड आदि प्राप्त होगा। जिसके बाद वहां से तिथि निर्धारित कर जयपुर के संस्थान में प्रशिक्षण होगा। उसके बाद वहां से प्रशिक्षण लेने के बाद जिला स्तर से ब्लड के सेंपल भिजवाए जाएंगे। जोकि वहां चेक किए जाएंगे। जिसके बाद वहां से कमियंा बताई जाएगी।

इंसेट
प्रदेश की ये ब्लड बैंके हुईं चयनित
हरदोई। चयनित ब्लड बैंकों में एएमयू अलीगढ, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ब्लड बैंक, पं रामदयाल त्रिवेदी जिला चिकित्सालय ब्लड बैंक हरदोई, जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर, डिस्टिक हास्पिटल मुजफ्फरनगर, राधेश्याम गुप्ता आईएमए ब्लड बैंक, डॉ. आरएमएल ज्वाइंट हास्पिटल लखनऊ, तेज बहादुर शप्रू हास्पिटल इलाहाबाद ब्लड बैंक, केजीएमयू लखनऊ, इंस्टीटयूट आफ मेडिकल साइंस वाणारसी, डिस्ट्रिक हास्पिटल आजमगढ़ शामिल हैं।


इंसेट
यह है जिले की ब्लड बैंक
हरदोई। जिला चिकित्सालय स्थ्ति ब्लड बैंक प्रभारी मो. अकील बताते हैं कि जिले में सालाना औसतन 3500 यूनिट रक्त एकत्र किया जाता है। वर्ष 2016-17 में जहां 4032 यूनिट एकत्र किया गया और 20 ब्लड कैंप लगाए गए वहीं वर्ष 2017-18 में अब तक 3756 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया और अब तक 20 कैंप लगवाए जा चुके हैं। बताया कि यहां की ब्लड बैंक व्यवसायिक डोनराें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed