फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Block Sandila's ambition will be fulfilled with 1.5 crore

Hardoi News: डेढ़ करोड़ से ब्लॉक संडीला की आकांक्षा होगी पूरी

Tue, 05 Aug 2025 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
Block Sandila's ambition will be fulfilled with 1.5 crore
हरदोई। डेढ़ करोड़ से ब्लॉक संडीला में विकास और अन्य कामों की आकांक्षा पूरी की जाएगी। भारत सरकार ने डेढ़ करोड़ रुपये से काम कराने की मंजूरी दी है। ब्लॉक संडीला को भारत सरकार की महत्वाकांक्षाी योजना आकांक्षात्मक विकास खंड की श्रेणी में शामिल किया गया है। डेढ़ करोड़ रुपये से विकास के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण के खात्मा और कृषि समेत अन्य गैप के कामों को कराया जाएगा।
विज्ञापन

भारत सरकार की ओर से आकांक्षात्मक श्रेणी में यहां पर संडीला ब्लॉक चयनित है। वहां पर स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण और कृषि आदि क्षेत्रों में काम कराए जा रहे हैं। कई कामों में संडीला ने शत-प्रतिशत उपलब्धि भी हासिल की। वर्ष 2024 के स्वतंत्रता दिवस पर लखपति दीदी के तौर पर रागिनी को अतिथि के रूप में दिल्ली में होने वाले कार्यक्रम में बुलाया गया था।
विज्ञापन

नीति आयोग की ओर से आकांक्षात्मक ब्लॉक संडीला में कराए जाने वाले कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। इसमें भी ब्लॉकों की रैंकिंग में संडीला राष्ट्रीय स्तर पर पहले पायदान पर आया था। भारत सरकार के नीति आयोग की पहल पर संडीला में गैप को पूरा किए जाने के लिए काम कराए जाएंगे। इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
संडीला में वैसे तो उपलब्ध संसाधनों से काम कराया जा रहा है। अब भारत सरकार की ओर से एक करोड़, 50 लाख रुपये की मंजूरी मिल गई है। इससे स्वास्थ्य, शिक्षा, कुपोषण के खात्मा, कृषि समेत विकास से जुड़े कामों को कराया जाएगा। इससे संडीला ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधा और सहूलियत से जुड़े कामों को कराने से आमजन को आसानी होगी। -सान्या छाबड़ा, सीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed