फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Block coordinator attempted suicide by hanging himself with a scarf

Hardoi News: ब्लाक समन्वयक ने दुपट्टे से फंदा लगा किया खुदकुशी का प्रयास

Thu, 05 Oct 2023 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Oct 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Block coordinator attempted suicide by hanging himself with a scarf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कछौना। ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत ब्लाक समन्वयक के पद पर तैनात युवती ने गुरुवार को सरकारी आवास में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मौके पर पहुंची उसकी बहन ने देख लिया और उसे उतारकर सीएचसी कछौना ले गई। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवती ने खंड विकास अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। खंड विकास अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया है।
सुल्तानपुर निवासी पूनम (32) ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कछौना विकास खंड में ब्लाक समन्वयक के पद पर तैनात है। उनके पति संदीप महाराष्ट्र में कंपनी में काम करते हैं। गुरुवार को ही पूनम की बहन सोनी भी आई हुई थी। पूनम ब्लाक कार्यालय परिसर में बने सरकारी आवास में रहती है। शाम लगभग सात बजे पूनम ने दुपट्टे से घर के अंदर फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की।
विज्ञापन

बहन सोनी ने उसे देख लिया और फंदे से उतारकर सीएचसी ले गई। घटना को लेकर पूनम का कहना है कि कछौना के खंड विकास अधिकारी मानवेंद्र शर्मा सरकारी कामकाज को लेकर प्रताड़ित करते हैं। उधर दूसरी ओर मानवेंद्र शर्मा ने प्रताड़ना की बात से साफ इन्कार करते हुए कहा कि पूनम गलत आरोप लगा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed