फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bladed himself outside his lover's house

Hardoi News: प्रेमी के घर के बाहर खुद को ब्लेड मारकर लहूलुहान किया

Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 04 Jul 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bladed himself outside his lover's house
पिहानी। कोलकाता निवासी युवती अपने कथित प्रेमी की तलाश करते हुए पिहानी पहुंच गई। रविवार को युवक को तलाशते हुए प्रेमिका उसके घर पहुंची और खुद को ब्लेड मारकर स्वयं को लहुलहान कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल दोनों शादी के लिए राजी हो गए हैं।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला यूसुफजई नागर निवासी एक युवक दिल्ली में सिलाई का काम करता था। वहीं उसके संबंध पश्चिम बंगाल की युवती से हो गए। आरोप है कि प्यार का नाटक कर युवक ने कई बार युवती का यौन शोषण किया। युवती जब गर्भवती हो गई तो युवती ने युवक से शादी करने के लिए कहा, जिस पर वह उसे दिल्ली में ही छोड़ कर पिहानी स्थित घर चला आया।
विज्ञापन

युवती भी उसे तलाशते हुए रविवार की शाम को पिहानी आ गई। घर पता लगा कर बीती रात वह उसके दरवाजे पर पहुंची, उसने बार- बार दरवाजा खुलवाने को कहा। इसके बावजूद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो युवती ने ब्लेड मारकर खुद को लहुलुहान कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस पहुंच गई। युवती को अस्पताल पहुंचा कर युवक को हिरासत में ले लिया गया। कस्बा चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि युवक- युवती शादी के लिए राजी हो गए हैं। युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed