{"_id":"3ee66ebcad7076ab6b1f85c3410bc0cd","slug":"bku-performed-by-the-compensation-sought-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने प्रदर्शन कर मांगा मुआवजा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 24 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। ओलावृष्टि से चौपट हुई किसानों की फसल के मुआवजे का शत प्रतिशत भुगतान कराए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों ने मंगलवार को विकास भवन परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन
इस मौके पर जिलाध्यक्ष गर्वनर सिंह यादव ने कहा कि सदर तहसील के तहत पांच ब्लाक आते हैं। जहां ओलावृष्टि से सभी किसानों की फसलें चौपट हो गई थी, लेकिन किसानों को आज तक मुआवजा नहीं मिला है। उन्हें शीघ्र मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चलवाया जाए। वृद्घावस्था, विधवा, समाजवादी पेंशन शीघ्र ही पात्रों के खातों में भेजी जाए। गन्ना किसानों का भुगतान मिलों से कराया जाए। इस दौरान महासचिव बलवीर राजवंशी, नारायन लाल, लेखराम, सोवरन लाल, मायावती, अहिवरन, भारत प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन