फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU outraged over the dilapidated power supply system in villages; stages protest.

Hardoi News: गांवों में बदहाल बिजली व्यवस्था पर भड़की भाकियू, प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
BKU outraged over the dilapidated power supply system in villages; stages protest.
फोटो-07- कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते किसान यूनियन के पदाधिकारी। संवाद
हरदोई। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट और कटौती बंद कराने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने कहा कि गांवों में बिजली की समस्या बढ़ती जा रही है। गांवों में रात में बिजली नहीं आती है। शाम को बिजली काट दी जाती और फिर सुबह आती है। ऐसे में रात करवटें लेकर गुजारनी पड़ती हैं। उन्होंने निजी नलकूपों को भी 10 घंटे की बिजली आपूर्ति दिए जाने और लिंक मार्गाें की बदहाली का मुद्दा उठाया। कहा कि सड़कों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। बरसात का पानी भर जाने से गड्ढों की गहराई का पता नहीं चलता है। इससे हादसों का डर बना रहता है। गोष्ठी के दौरान गवर्नर सिंह, अश्वनी कुमार, रतीभान, आशाराम व गजराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed