{"_id":"9bb8d3adf8a1ce3153e6d50684b78ef0","slug":"bku-mercury-climbed-to-demand-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुआवजा की मांग को भाकियू का चढ़ा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा की मांग को भाकियू का चढ़ा पारा
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 23 Jun 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेहूं की फसल में हुए नुकसान का मुआवजा किसानों को
विज्ञापन
जल्द से जल्द दिलाने समेत किसानों की कई समस्याओं का निस्तारण करवाए जाने
की मांग को लेकर भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को
कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर कार्रवाई की मांग को नारेबाजी की।
कलक्ट्रेट परिसर में धरने को संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजबहादुर सिंह ने कहा कि बार-बार शासन प्रशासन के आदेश निर्देश के बावजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा तालाबों में पानी नहीं भरवाया गया है एवं दबंगों द्वारा कब्जा किए गए तालाबों को भी कब्जा मुक्त नहीं किया है।
उन्होंने बिलग्राम रजबहा, जयराजपुर माइनर, सिहौना माइनर, बरहस माइनर आदि में पानी छोड़ने की मांग की। भाकियू पदाधिकारियों ने कहा कि बीज वितरण की प्रक्रिया बड़ी जटिल बना दी गई है। हजारों किसानों का रजिस्ट्रेशन अभी भी नहीं कराया गया है, उन्हें बीज पर छूट कैसे उपलब्ध हो, बड़ा सवाल है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि हरदोई प्रताप नगर बघौली दिल्ली जाने वाली रोडवेज की बसें सद्दीखेड़ा चौराहा पर न तो रुक रहीं और न ही सवारी बैठा रही हैं, जबकि हरदोई डिपो द्वारा वहां पर स्टाप बनाया गया है। उन्होंने बसों का स्टाप सुनिश्चित कराने की मांग की।
इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों और किसानों ने धरना दिया और डीएम रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर नन्हे, सुरेश चंद्र अवस्थी, चेतराम, रामसेवक, काली चरन, अमर सिंह, खुमान प्रसाद राजवंशी, शुक्राचार्य राजवंशी, चंद्रिका प्रसाद, सर्वजीत यादव और प्रगट सिंह आदि मौजूद थे।