फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU apolitical pension of the elderly sought

भाकियू अराजनैतिक ने मांगी वृद्धों की पेंशन

Mon, 10 Aug 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई Updated Mon, 10 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
BKU apolitical pension of the elderly sought

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों और

विज्ञापन
किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
 
इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि ग्राम पंचायत पुरवा हफीजुद्दीनपुर हरियावां में किसानों को अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि कई किसान दोबारा फसल बोने की स्थिति में नहीं हैं।

यही नहीं कई किसानों ने बैंकों से ऋण लिया वह भी चुकाने की दशा में नहीं है। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ग्राम पंचायत के अधिकांश नल खराब पड़े हैं, जिनका बनना अति आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि समाजवादी पेंशन गरीबों को दिलाई जाए। साथ ही उन परिवारों को चिह्नित किया जाए और जो महिलाएं मजदूरी करती हैं, उन्हें प्राथमिकता से पेंशन दिलाई जाए।

इसके अलावा गरीब महिलाओं की रुकी हुई विधवा पेंशन पुन: चालू कराई जाए। इसके अलावा नाले की टूटी पुलिया बनवाई जाए। उन्होंने राशन कार्ड से वंचित रह गए निर्धन परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाने की भी वकालत की। इस दौरान किसानों और पदाधिकारियों ने जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई कराए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed