फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BKU activists demonstrated in Kalktret

भाकियू कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Sun, 18 Jan 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 18 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
BKU activists demonstrated in Kalktret

डा. राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत बनने

विज्ञापन
वाले आवासों में अनियमितता का आरोप लगाकर भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने भी शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी की और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोहिया आवासों के लिए बनी सूची की जांच कराकर अपात्रों को बाहर कराए जाने की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, कलक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन से पूर्व प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए भाकियू अराजनैतिक के मंडल अध्यक्ष रावेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जिले में डॉक्टर राम मनोहर लोहिया समग्र विकास योजना के तहत आवासों का लाभ देने के लिए जितने भी पात्रों को सूची में शामिल किया गया है।

उस पूरी सूची में 50 फीसदी अपात्रों से ही भरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनको निकाला जाना नितांत आवश्यक है, ताकि गरीब पात्रों को सूची में स्थान मिल सके और उन्हें भी छत का लाभ मिल सके। मंडल अध्यक्ष ने टड़ियावां ब्लाक के अलीनगर का हवाला देते हुए बताया कि यहां भी आवास के लिए गरीब पात्रों का चयन किया गया।

आरोप लगाया कि चयन में अधिकांश अपात्रों को ही चयनित कर लिया गया। जबकि गांव की सोनी, बिट्टो और मंजू आदि गरीब लोगों के पास छत तक नहीं है। जिनको बाहर कर दिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार अधिकारी जांच करने के लिए, लेकिन किसी ने न्याय संगत कोई कदम ही नहीं उठाया।

इस दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने नारेबाजी की तथा जिलाधिकारी रमेश मिश्र को एक ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की। दिए गए ज्ञापन में उक्त के अलावा भाकियू पदाधिकारियों ने आवासों की निष्पक्ष जांच कराते हुए उन्हें आवासों के पात्रों की सूची में शामिल कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर अचल प्रकाश शुक्ला, सरूज प्रसाद, रामदयाल और रामऔतार आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed