फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP's women welfare schemes of SP government closed: former MP

सपा सरकार की महिला कल्याणकारी योजनाएं भाजपा ने की बंद : पूर्व सांसद

Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
BJP's women welfare schemes of SP government closed: former MP
महिला घेरा कार्यक्रम को संबोधित करतीं पूर्व सांसद ऊषा वर्मा व मौजूद पूर्व विधायक राजेश्वरी व अन? - फोटो : HARDOI
हरदोई। समाजवादी पार्टी की पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा है कि सपा सरकार के कार्यकाल में 55 लाख महिलाओं को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाती थी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 और 181 जैसी हेल्पलाइन भी संचालित की गईं। अब भाजपा की सरकार में महिला कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी गईं हैं।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में सरोजनी नायडू की जयंती पर महिला घेरा कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने कहा कि सपा सरकार में इंटर पास छात्राओं को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया था, जबकि भाजपा सरकार में छात्राओं की यह कल्याणकारी योजना बंद कर दी गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक राजेश्वरी ने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित थीं, लेकिन भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। सपा महिला सभा की अध्यक्ष गीता सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार घरेलू गैस के दाम बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी प्रभावित हो रही है। सपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा जीतू ने भी सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुनीता गौतम, पूनम सरोज, प्रतिभा शास्त्री, नेहा शेख, लालसा पांडेय, सरला गुप्ता, साधना सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed