{"_id":"611c0a068ebc3e42dd0c177a","slug":"bjp-s-mandal-president-beaten-by-police-athroli-news-ali2709073178","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भाजपा के मंडल अध्यक्ष को चौकी में पुलिस वालों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भाजपा के मंडल अध्यक्ष को चौकी में पुलिस वालों ने पीटा
विज्ञापन
अतरौली में पुलिस की पिटाई के निशान दिखाते भाजपा मंडल अध्यक्ष
- फोटो : ATHROLI
जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी में भाजपा के जिरौली धूमसिंह मंडल अध्यक्ष की पुलिस कर्मियों ने जमकर पिटाई की। इसमें भाजपा नेता को काफी चोटें आई हैं। रात भर उन्हें थाने में बंद रखा। मंगलवार की सुबह जानकारी मिलने पर भाजपाइयों ने अतरौली कोतवाली का घेराव कर हंगामा किया। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिरौली धूमसिंह चौकी इंचार्ज व दो सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसपी देहात को दी गई है।
गांव नगला हर्जी निवासी दिगंबर सिंह भाजपा के जिरौली धूमसिंह मंडल अध्यक्ष हैं। सोमवार की शाम गांव में विवाद होने पर वह जिरौली धूमसिंह पुलिस चौकी पहुंचे थे। वहां उनकी पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो गई। इस पर पुलिस कर्मियों ने उनकी जमकर पिटाई की। रात भर थाने में बंद रखा। मंगलवार की सुबह जानकारी होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष चौ. ऋषिपाल सिंह, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार, जिला पंचायत सदस्य डॉ. पुष्पेंद्र लोधी, रवेंद्रपाल सिंह, गेंदा लाल वर्मा, चंद्रभान लोधी, मंडल अध्यक्ष यज्ञपाल लोधी, चंद्रशेखर राजपूत, उदयपाल लोधी, राजबहादुर सिंह, पन्नालाल लोधी, होमेंद्र राजपूत, दानसहाय अंकल, मुकेश लोधी आदि ने अतरौली कोतवाली पहुंचकर भाजपा नेता की पिटाई का विरोध किया। कोतवाली का घेराव करते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
भाजपा नेता दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। खबर मिलते ही सीओ नरेंद्री सैनी भी कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाल संजय कुमार जायसवाल के साथ मिलकर सीओ ने भाजपा नेताओं को समझाकर शांत कराया। थाने में बंद भाजपा नेता को छुड़वा दिया।
विज्ञापन
भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताया तो और पीटा
पीड़ित भाजपा के मंडल अध्यक्ष दिगंबर सिंह का आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने जब उनसे मारपीट शुरू की तो उन्होंने बताया कि वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष हैं। इस पर पुलिस कर्मियों ने और ज्यादा पीटा। साथ ही अभद्रता भी की। पुलिस की पिटाई से उनके पैर व हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। रात भर उन्हें थाने में बंद रखा। सुबह भाजपा के नेताओं के पहुंचने के बाद उन्हें लाकअप से बाहर निकाला गया।
- इस मामले में एसआई सचिन कुमार, सिपाही संदीप व नाहर सिंह को लाइन हाजिर किया गया है। एसएसपीके निर्देश पर मैं स्वयं इस मामले की जांच कर रहा हूं। - शुभम पटेल, एसपी देहात।