{"_id":"68e550437a9b00e735016ad8","slug":"bjp-government-has-given-the-system-of-one-country-one-tax-shankar-lal-lodhi-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138501-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार ने एक देश-एक टैक्ट की व्यवस्था दी : शंकर लाल लोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार ने एक देश-एक टैक्ट की व्यवस्था दी : शंकर लाल लोधी
विज्ञापन
फोटो 22: भाजपा की बैठक में बोलते प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी व मौजूद विधायक, पदाधिकारी। स्रोत
कछौना। भाजपा प्रदेश मंत्री हरदोई जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक देश-एक टैक्ट की व्यवस्था दी। कहा कि जीएसटी दरों में कटौती से परिवारों में खुशियां आ रही हैं, व्यापार बढ़ रहा है।
बालामऊ विधानसभा क्षेत्र के व्यापारी सम्मेलन में मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज सभागार में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के लिए 18 घंटे काम कर रहे हैं। उन्होंने गरीबी का दर्द झेला है, इसलिए हम हमेशा उनके लिए काम करते हैं। जिला प्रभारी ने लोगों से त्योहारों पर अधिक खरीदारी का आग्रह किया ताकि जीएसटी का लाभ मिल सके।
विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि जीएसटी सुधार ने अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत दी है। कहा कि कालीन, पीतल के बर्तन, जरदोजी, जूते, चीनी मिट्टी के उत्पाद, खेल का सामान और सीमेंट जैसे उत्पादों पर जीएसटी कम की गई है। जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने कहा कि 22 अक्तूबर से जीएसटी घटने से व्यापारियों और ग्राहकों में खुशहाली है। सम्मेलन को व्यापारी रवि गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख संचित अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ल ने संबोधित किया। सम्मेलन में सिद्ध प्रताप मौर्य, मंडल अध्यक्ष मयंक सिंह, अतुल मिश्र, मदन पाल, रोहित गुप्ता, नवीन पटेल, राम खिलावन गुप्ता, रामेंद्र सिंह, पुनीत आदि व्यापारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।