{"_id":"5edd258b8ebc3e905528edec","slug":"bjp-ghar-ghar-degi-dastak-hardoi-news-knp564291515","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर दस्तक देकर भाजपाई पहुंचाएंगे मोदी की पाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर दस्तक देकर भाजपाई पहुंचाएंगे मोदी की पाती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। 11 से 15 जून तक भाजपा के परिवार संपर्क अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र घर-घर सौंपा जाएगा। इसमें मोदी सरकार के एक वर्ष के कार्यों का ब्योरा गिनाया जाएगा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क का प्रयोग किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने बताया कि 11 से 15 जून के बीच भाजपा के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मंडल के एक बूथ पर जाएंगे। सभी सांसद अपने-अपने क्षेत्र की हर विधानसभा क्षेत्र के एक-एक बूथ पर परिवारों से संपर्क करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजे गए पत्र को परिवारों तक पहुंचाएंगे। अभियान के दौरान अधिकतम दो कार्यकर्ता ही साथ जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों, बस अड्डा, अस्पताल, क्वारंटीन सेंटर, हॉटस्पॉट, रेड जोन, कंटेनमेंट जोन में ये अभियान नहीं चलाया जाएगा। संपर्क के दौरान प्रदेश सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां भी बताई जाएंगी। साथ ही कोरोना संकट को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।