फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   BJP expressed happiness

ढोल नगाड़ों पर झूमे भाजपाई

Sun, 10 Apr 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 10 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
BJP expressed happiness
झूमते भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। केशव प्रसाद मौर्य के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जिले में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के खुशी मनाने का क्रम शनिवार को भी जारी रहा। नुमाइश चौराहे पर एकत्र हुए भाजपाई जमकर नाचे और मिठाई बांटी।  

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता को प्रदेश की कमान सौंपी है। इससे जनपद के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की ओर से वह केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं। पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष राम बहादुर सिंह व क्षेत्रीय समिति सदस्य माधवेंद्र प्रताप सिंह ने भी नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी।
विज्ञापन


कहा कि वर्ष 2017 में अब सरकार बनना तय है। मिठाई बांटते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि केशव के नेतृत्व में प्रदेश में निश्चित ही भाजपा की सरकार बनेगी और समाज विरोधी शक्तियां परास्त होंगी। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अखिलेश पाठक, रामचंद्र सिंह राजपूत, अजीत सिंह बब्बन, रणवीर सिंह, शैलेंद्र सिंह भवानी, डा. अनुज गुप्ता, संदीप सिंह, रामदयाल  वर्मा, सूर्यसेन पासी, आशीष पाठक, अनुज मिश्रा, गुड्डू सिंह, आकाश गुप्ता, कुलदीप सिंह, अभिजीत गुप्ता आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed