फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp,crime,hardoi,murder,hardoi news

बूथ अध्यक्ष के भाइयों समेत 68 पर बलवा और आगजनी की रिपोर्ट

Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
bjp,crime,hardoi,murder,hardoi news
हरदोई। संडीला कोतवाली क्षेत्र के पड़री में भाजपा बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने बूथ अध्यक्ष के हत्यारोपियों में शामिल व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर मृतक के दो भाइयों समेत आठ लोगों को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है। बलवा, आगजनी, घर में घुसकर मारपीट करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पड़री निवासी रामचंद्र (35) भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। 13 जनवरी को खाली भूमि पर स्थित दीवार तोड़कर दरवाजा लगाने की कोशिश करने में मारपीट हो गई थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल रामचंद्र की सोमवार रात लखनऊ ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। घटना के अगले दिन 14 जनवरी को दूसरे पक्ष के सुरेंद्र ने रामचंद्र उसके भाइयों समेत छह लोगों पर मारपीट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। लखनऊ में रामचंद्र की मौत होने के बाद मामला तूल पकड़ गया था। मृतक के भाई शिवकुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुरेंद्र, उसके बड़े भाई राजेंद्र, पिता श्रीराम, मां उमा देवी और राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार रात ही सुरेंद्र के छप्पर और ट्रैक्टर में आग लग गई थी। घटना के दिन ग्रामीणों का कहना था कि घटना को मोड़ देने के लिए सुरेंद्र और उसके परिवार के लोगों ने ही छप्पर और ट्रैक्टर में आग लगा दी, लेकिन गुरुवार की शाम पुलिस ने सुरेंद्र की पत्नी सोनेश्वरी की तहरीर पर मृतक के दो सगे भाइयों शिवकुमार और ठाकुर, शिवकुमार के पुत्र सुजीत और ठाकुर के पुत्र सुमित के साथ ही परिवार के ही रामसागर और रामभजन, अंकित व संजू को नामजद करते हुए 50-60 अज्ञात लोगों पर आगजनी, बलवा, घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस को दी तहरीर में यह भी बताया कि घटना के बाद से उसकी दो भैंस, दो अन्य मवेशी व जेवर भी गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed