फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Birth-death certificates are not being made of villagers

ग्रामीणों के नहीं बन रहे जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र

Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Birth-death certificates are not being made of villagers
कछौना। ब्लॉक की करीब 12 ग्राम सभाओं में एक वर्ष से जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र का कार्य प्रभावित चल रहा है। इसके कारण लाभार्थी इधर-उधर भटक कर परेशान हो रहे, जबकि ग्राम पंचायत स्तर पर ही लेखपाल समेत अन्य अफसरों द्वारा बनाकर जारी किए जाने हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विकास जन आंदोलन के संयोजक रामखेलावन कनौजिया ने जिला प्रशासन से शिकायत की है। इसमें बताया कि शासन के निर्देशानुसार जन्म, मृत्यु प्रमाणपत्र ग्राम सभाओं में ही बनाए जाने हैं, जो ब्लॉक की कई ग्राम सभाओं में नहीं बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया कि ज्ञानपुर, मरेउरा, गौरी फखरुद्दीन, सुन्नी, बघौड़ा, निर्मलपुर, नारायण देव, कटियामऊ में सीआरएस पोर्टल की आईडी और पासवर्ड जारी नहीं की गई है।
इसके चलते आवेदक दर-दर भटकने को विवश हैं।
प्रमाणपत्र न बनने से ग्रामीणों के आधार कार्ड, जमीन जायदाद, विरासत आदि के कार्य प्रभावित हैं। एडीओ पंचायत संतोष कुमार ने बताया कि यूजर आईडी, पासवर्ड शासन स्तर से नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तर पर कई बार इस समस्या के बारे में बता चुके हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed