{"_id":"6744c36f581ed052df0461f3","slug":"bilhaur-katra-state-highway-is-becoming-a-bloody-road-major-accidents-are-happening-every-day-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-123029-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: खूनी सड़क बनता जा रहा है बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग, आए दिन हो रहे बड़े हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: खूनी सड़क बनता जा रहा है बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग, आए दिन हो रहे बड़े हादसे
विज्ञापन
मल्लावां। बिल्हौर-कटरा राज्य राजमार्ग अब खूनी सड़क बनता जा रहा है। अलग अलग वजहों से आए दिन इस मार्ग पर हरदोई जनपद में हादसे हो रहे हैं। बीते 12 जून, 29 जुलाई और फिर छह नवंबर को हुए हादसों में 21 लोगों की मौत हो चुकी थी। सोमवार सुबह हुए हादसे में पांच लोगों की मौत हो जाने से यह संख्या बढ़कर 26 तक पहुंच गया है। यह संख्या तो सिर्फ उन हादसों में जान गंवाने वालों की है जिनमें दो से ज्यादा लोग हताहत हुए हैं। हर हादसे के बाद सड़क सुरक्षा के कार्याें पर विमर्श होता है, लेकिन कोई सुरक्षात्मक कार्य नहीं होते। यही वजह है कि आए दिन बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग खून से लाल हो जाता है।
-12 जून को बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर बालू भरा ट्रक सड़क किनारे झोपड़ी पर पलट गया था। इस घटना में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। घटना स्थल का मंजर देख लोगों की रूह कांप गई थी। मौत के मुंह में सामने वालों में तीन बच्चियां भी थीं।
-29 जुलाई काे सीएनजी ऑटो और कार की टक्कर बिल्हौर कटरा राज्य राजमार्ग पर हो गई थी। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई थी। मौके पर ही एक की मौत हुई थी जबकि दो ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया था।
विज्ञापन
- छह नवंबर को बिल्हौर कटरा मार्ग पर रोशनपुर के पास डीसीएम की चपेट में आकर सीएनजी ऑटो पलट गया था। घटना में ऑटो सवार 11 लोगों की मौत हो गई थी। जान गंवाने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल थे।