फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike stolen from medical college, four thousand rupees taken from patient's pocket

Hardoi News: मेडिकल कॉलेज से बाइक चोरी, मरीज की जेब से चार हजार निकाले

Tue, 11 Mar 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 11 Mar 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Bike stolen from medical college, four thousand rupees taken from patient's pocket
फोटो-14- मेडिकल कॉलेज परिसर में जेब से रुपए निकलने के बाद रोते बड़े सिंह साथ में पत्नी नीलम। संवाद
विज्ञापन

फोटो-15- मोर्चरी के बाहर बाइक चोरी होने पर झगड़ते बाइक सवार लोग। संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने के बावजूद मरीजों व तीमारदारों के सामान की सुरक्षा की गारंटी नहीं है। सोमवार को शातिर चोर कैमरे से लैस परिसर से बाइक चोरी कर ले गए। साथ ही एक दंपती के चार हजार रुपये जेब से निकल गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के आशानगर निवासी अजय कुमार की बाइक मेडिकल कॉलेज के मोर्चरी के पास से चोरी हो गई। उन्होंने राधानगर निवासी रामेश्वर गौतम की वहीं खड़ी काले रंग की बाइक को अपना बताया। अजय ने आरोप लगाया कि उन्होंने नंबर प्लेट बदल दी है पर बाइक की नेम प्लेट पर आर्मी और किक पर निशान समान है।
विज्ञापन

112 नंबर पर कॉल करने के बाद सिपाही रविश कुमार व शुभम कुमार पहुंचे। दोनों को चौकी ले जाया गया। रामेश्वर गौतम ने अपनी बाइक के कागज दिखाए। तब जाकर पुलिस ने उन्हें छोड़ा। अजय अपने दोस्त शुभम तिवारी के पिता विष्णु कुमार तिवारी की दवा लेने सुबह साढ़े नौ बजे आए थे। अजय ने रेलवेगंज चौकी में बाइक चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र कौथेलिया निवासी बड़े सिंह अपनी पत्नी नीलम सिंह व पुत्र अमन के साथ दवा लेने आए थे। इस बीच परिसर में उनकी जेब से 4 हजार रुपये निकल गए। दंपती दोनों रोने लगे। जनसंपर्क सेवा कार्यालय पर मौजूद कर्मी ने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस बुलाई। छानबीन करने के बाद पुलिस लौट गई। बड़े सिंह ने रेलवेगंज चौकी में तहरीर दी है। उन्होंने बताया पर्चा, दवा व जांच कराने के लिए तीन बार वह लाइन में लगे। इस दौरान उनकी जेब से किसी ने रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed