फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bike sawar mahila ki maut

कोतवाली जा रही महिला को बाइक सवार ने टक्कर मारी, मौत

Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bike sawar mahila ki maut
हरदोई। पति के साथ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने पैदल जा रही महिला को मंगलवार देर शाम बावन चुंगी के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई। मृतका के पति ने युवक पर रंजिश में टक्कर मारने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बगहा निवासी रामसती (45) पत्नी चक्रपाल का मंगलवार को पड़ोसियों से मामूली विवाद हो गया था। चक्रपाल के मुताबिक मंगलवार देर शाम वह पत्नी के साथ कोतवाली में प्रार्थना पत्र देने जा रहा था। शहर में बावन चुंगी के निकट दोनों पैदल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार ने रामसती को टक्कर मार दी। घटना के बाद बाइक सवार भाग गया। टक्कर लगने से सिर में चोट आने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। चक्रपाल ने राहगीरों की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर देर रात उसने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह पीड़ित ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया। कोतवाल शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed