{"_id":"652ee0811e16bccb39051d64","slug":"bike-riding-youth-dies-in-road-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-5215-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
Wed, 18 Oct 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला बांगरमऊ मार्ग पर सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
उन्नाव के गंगा घाट कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हाजीपुर निवासी प्रताप कुमार (26) गांव में ही रहकर मोमोज का ठेला लगाता था। सोमवार सुबह कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहंदर खुर्द गांव में अपनी मौसी के घर आया था। सोमवार रात वह बाइक से वापस घर जा रहा था।
इसी दौरान संडीला बांगरमऊ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। लखनऊ ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाई बहनों में सबसे बड़ा था। प्रभारी निरीक्षक कासिमपुर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। (संवाद)