फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding sanitation worker dies due to collision with Magic

Hardoi News: मैजिक की टक्कर से बाइक सवार सफाई कर्मी की मौत

Mon, 22 Apr 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 Apr 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Bike riding sanitation worker dies due to collision with Magic
हरदोई। हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर देहात कोतवाली क्षेत्र में चरौली पुलिया के पास मैजिक ने बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पिता पुत्र को जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पिता को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पुत्र को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के अनंगबेहटा निवासी मदनपाल (40) पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात था। इन दिनों उसकी तैनाती भरखनी विकास खंड में थी। रविवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे वह घर से अपने पुत्र अवि (12) के साथ बाइक से सब्जी लेने जाने के लिए निकला था।
विज्ञापन

माइनर के किनारे किनारे जाकर जैसे ही वह शाहजहांपुर रोड पर चरौली पुलिया के पास पहुंचा वैसे ही मैजिक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिता पुत्र सिर के बल सड़क पर गिर गए। हेलमेट न लगाए होने के कारण दोनों के गंभीर चोटें आईं। दोनों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मदनपाल को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि गंभीर हालत में अवि को लखनऊ रेफर कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। देहात कोतवाली के कोतवाल अनिल सैनी ने बताया कि मैजिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। तहरीर लेकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed