फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bike riding laborer dies in accident

Hardoi News: बाइक सवार मजदूर की हादसे में मौत

Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 25 Feb 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bike riding laborer dies in accident
मल्लावां (हरदोई)। बाइक से मामा के घर जा रहे मजदूर को मल्लावां कोतवाली क्षेत्र में सुल्तानपुर पुलिया के पास किसी वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पास मिले मोबाइल से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उन्नाव जनपद के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गोलुहापुर निवासी राहुल (24) आेडिशा में मजदूरी करता था। एक माह पहले गांव आया था। अब वह वापस जाने की तैयारी कर रहा था। वहां जाने से पहले शनिवार रात अपने मामा कंथरी निवासी सोनेलाल के घर बाइक से जा रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

मौके पर ही उसकी मौत हो गई। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed