{"_id":"65f08ed08d9d733048053bb1","slug":"bike-riding-grooms-elder-brother-died-in-an-accident-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111846-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बाइक सवार दूल्हे के बड़े भाई की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बाइक सवार दूल्हे के बड़े भाई की हादसे में मौत
Tue, 12 Mar 2024 10:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
माधौगंज (हरदोई)। भाई की शादी में शामिल होकर बाइक से घर जा रहा युवक रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर से टकरा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगंज ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के पपटापुर निवासी अवधेश (36) राजमिस्त्री था। उसके छोटे भाई विनोद कुमार की शादी सोमवार को थी। बरात मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गौसापुर गांव गई थी। जयमाल और द्वारचार के बाद अवधेश रात लगभग ढाई बजे बाइक से अकेले वापस घर जा रहा था।
माधौगंज मटियामऊ मार्ग पर बालामऊ कानपुर रेलवे ट्रैक की रेलवे क्रॉसिंग पर लगे बैरियर से अवधेश बाइक समेत टकरा गया। गंभीर रूप से घायल अवधेश को सीएचसी माधौगंज ले जाया गया। पास मिले मोबाइल से परिजनों को जानकारी दी गई। सीएचसी माधौगंज में अवधेश को मृत घोषित कर दिया गया। इसका पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतक के परिवार में पत्नी छोटी बिटिया, दो पुत्र और एक पुत्री है। माधौगंज थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने बताया कि दुर्घटना का मामला है। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इनसेट
जल्द हुई विदाई, थम गई ढोलक की थाप
हादसे में दूल्हे के बड़े भाई की मौत होने की जानकारी मिलते ही गौसापुर में शोक व्याप्त हो गया। जल्दी-जल्दी रस्में पूरी कर दुल्हन की विदाई की गई। ढोलक की थापों पर गूंज रहे मंगल गीत बंद हो गए। पपटापुर में हंसी-खुशी दुल्हन के आने का इंतजार कर रहे परिजन भी घटना की जानकारी पर बिलख पड़े।