{"_id":"67422153b6c5068682059268","slug":"bike-riding-brother-in-law-dies-due-to-collision-with-vehicle-brother-in-law-serious-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-122933-2024-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साला गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार बहनोई की मौत, साला गंभीर
विज्ञापन
कासिमपुर। कासिमपुर थाना क्षेत्र में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर बाइक सवार जीजा-साले को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवारों काे राहगीरों की मदद से संडीला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां जीजा को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि साले को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के झौनीखेड़ा निवासी जसंवत (32) चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को ही वह चंडीगढ़ से गांव आया था। उसकी ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के कुरना टिमरुख गांव में है। शुक्रवार देर रात जसवंत अपने साले मुकेश (28) के साथ कुरना टिमरुख जा रहा था। संडीला बांगरमऊ मार्ग पर असही गांव के निकट किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने से जसवंत और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला ले जाया गया। यहां जसवंत को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मुकेश को गंभीर हालत में लखनऊ ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक के परिवार में पत्नी शिवदेवी और दो पुत्र हैं। कासिमपुर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि संडीला सीएचसी की सूचना पर संडीला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।